{"_id":"69e61a9a57dd5c2521010f3e","slug":"abdul-and-siddharth-hoisted-the-flag-of-victory-mandi-news-c-90-1-mnd1001-193754-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अब्दुल और सिद्धार्थ ने लहराया जीत का परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अब्दुल और सिद्धार्थ ने लहराया जीत का परचम
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 05:52 AM IST
विज्ञापन
हिंदी शहर के बीमा काली माता मंदिर परिसर में आयोजित दंगल के विजेता पहलवान मुख्य अतिथि के साथ।स्त
Link Copied
विज्ञापन
मंडी के भिउली में गज्जन पहलवान की स्मृति में हुआ दंगल
Trending Videos
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मंडी से संबंध रखने वाले दिग्गज पहलवान गज्जन की स्मृति में भिउली स्थित भीमा काली माता मंदिर परिसर में दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में हिमाचल प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों के करीब 300 पहलवानों ने दमखम दिखाया। मुख्य मुकाबला बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर वाला रहा। इसमें चंबा के अब्दुल गन्नी ने अपनी शानदार तकनीक और ताकत का प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। उनकी इस जीत पर उन्हें 16,000 रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया गया। वहीं, कैथल के पीटी पहलवान ने भी शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन वह उपविजेता रहे और उन्हें 15,000 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। छोटी माली वर्ग में भी मुकाबले बेहद रोचक रहे। यहां सुंदरनगर के उभरते हुए पहलवान सिद्धार्थ राव ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। उन्हें 11,000 रुपये की इनामी राशि प्रदान की गई। इस वर्ग में पट्टी के बादशाह पहलवान उपविजेता रहे। उन्हें 10,000 रुपये से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी लवी सिंह भाटिया ने शिरकत की और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया। दंगल कमेटी के प्रधान प्रकाश चंद, उप प्रधान महेंद्र सिंह और अन्य सदस्यों ने बताया कि गज्जन पहलवान की स्मृति में इस दंगल का आयोजन हर वर्ष धूमधाम से किया जाएगा। इस अवसर पर भीमा काली मंदिर कमेटी के प्रधान पुष्प राज शर्मा और परशुराम अवार्ड से सम्मानित डॉ. संजय यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X