सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Accused caught with drugs again on five-day police remand

Mandi News: चिट्टे के साथ पकड़े आरोपी फिर पांच दिन की पुलिस रिमांड पर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Accused caught with drugs again on five-day police remand
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर पुलिस की ओर से फोरलेन पर नाके के दौरान 134 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े गए दो आरोपियों को अदालत ने शुक्रवार को फिर पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले पुलिस को चार दिन की रिमांड मिली थी।
पुलिस इस मामले में स्थानीय पैडलरों के नेटवर्क के साथ आरोपियों के बाहरी कनेक्शनों की भी पड़ताल कर रही है। जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन कॉल रिकॉर्ड और अन्य वित्तीय लेनदेन की भी जांच की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामलों में संलिप्त रहे हैं। इलाके में ये चिट्टे की आपूर्ति करने के साथ इसे बेचने के लिए पैडलरों का नेटवर्क भी संचालित करते थे। उधर, एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed