{"_id":"6a71c4c5418e64f2200931b6","slug":"admission-to-the-next-class-will-not-be-granted-if-there-are-more-than-three-re-appear-papers-mandi-news-c-90-1-mnd1001-207662-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: तीन से अधिक री-अपीयर पर नहीं मिलेगा अगली कक्षा में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: तीन से अधिक री-अपीयर पर नहीं मिलेगा अगली कक्षा में प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपीयू में प्रमोशन और री-अपीयर के नए नियम लागू
एनईपी-2020 के तहत लागू प्रथम सेमेस्टर में नए सिरे से लेना होगा प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के तहत वार्षिक परीक्षा प्रणाली से सीबीसीएस आधारित सेमेस्टर प्रणाली में बदलाव के बीच सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने विद्यार्थियों के प्रमोशन और री-अपीयर को लेकर नई अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार प्रथम और द्वितीय वर्ष में तीन से अधिक री-अपीयर वाले विद्यार्थियों को अगले वर्ष में प्रोन्नत नहीं किया जाएगा। वहीं, पुराने बैच के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को पुरानी वार्षिक परीक्षा प्रणाली के तहत लंबित विषयों की परीक्षा देकर डिग्री पूरी करने का अवसर मिलेगा।
अधिसूचना के अनुसार 2025-28 बैच और उससे पहले के प्रथम वर्ष के जिन विद्यार्थियों की मार्च-अप्रैल 2026 की वार्षिक परीक्षा में तीन से अधिक री-अपीयर हैं, उन्हें द्वितीय वर्ष में प्रवेश नहीं मिलेगा। ऐसे विद्यार्थियों को एनईपी-2020 के तहत लागू प्रथम सेमेस्टर में नए सिरे से दाखिला लेना होगा।
इसी प्रकार 2024-27 बैच और उससे पहले के द्वितीय वर्ष के जिन विद्यार्थियों के तीन से अधिक री-अपीयर हैं, उन्हें तृतीय वर्ष में प्रोन्नत नहीं किया जाएगा। उन्हें वार्षिक प्रणाली के तहत अधिकतम तीन लंबित विषय सितंबर-अक्टूबर 2026 की पूरक परीक्षा या मार्च-अप्रैल 2027 की वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण करने होंगे।
विज्ञापन
वहीं, 2023-26 बैच और उससे पहले के अंतिम वर्ष के जिन विद्यार्थियों की किसी विषय में री-अपीयर है, वे पुरानी वार्षिक परीक्षा प्रणाली के तहत लंबित विषयों की परीक्षा देकर अपनी डिग्री पूरी कर सकेंगे।
सभी संबद्ध कॉलेजों में तत्काल प्रभाव से लागू
एसपीयू के डीन अकादमिक अफेयर्स प्रो. पवन कुमार चांद ने बताया कि यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में प्रभावी रहेगा।