{"_id":"6a30432c50eace4a40018d93","slug":"allegation-of-stopping-scheme-benefits-by-declaring-a-living-person-dead-mandi-news-c-90-1-ssml1045-200887-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जीवित को मृत बताकर योजना का लाभ बंद करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जीवित को मृत बताकर योजना का लाभ बंद करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंडी। सराज क्षेत्र के छड़यांद गांव के एक परिवार ने नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष मुख्यमंत्री सहारा योजना का लाभ बंद किए जाने का मामला उठाया है। परिवार का आरोप है कि गंभीर रूप से बीमार सुरेश कुमार को सरकारी रिकॉर्ड में मृत दर्शाए जाने के कारण उन्हें मिलने वाली वित्तीय सहायता बंद कर दी गई।
सुरेश कुमार की पत्नी सायना देवी ने बताया कि उनके पति पिछले करीब नौ वर्षों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। पेड़ से गिरने के बाद उनकी रीढ़ और तंत्रिका तंत्र को गंभीर क्षति पहुंची थी। लंबे समय तक उपचार के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो पाया और वह अब पूरी तरह बिस्तर पर हैं।
उन्होंने बताया कि पहले उन्हें मुख्यमंत्री सहारा योजना के तहत आर्थिक सहायता मिल रही थी लेकिन बाद में यह लाभ अचानक बंद हो गया। जानकारी लेने पर पता चला कि रिकॉर्ड में सुरेश कुमार को मृत दर्शाया गया है।
विज्ञापन
मामले को गंभीर बताते हुए जयराम ठाकुर ने संबंधित अधिकारियों से बात कर शिकायत की जांच करने और पात्रता के आधार पर योजना का लाभ बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकॉर्ड में मृत दर्ज किया गया है, तो यह गंभीर प्रशासनिक लापरवाही का मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। वहीं, डॉ. साधना ठाकुर ने सुरेश कुमार के लिए एयरबेड उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। परिवार ने प्रशासन से मामले की जांच कर मुख्यमंत्री सहारा योजना का लाभ दोबारा शुरू करने की मांग की है।