सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ambulance workers' strike ineffective for the second day

Mandi News: एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी बेअसर

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 08 Apr 2026 04:58 AM IST
विज्ञापन
Ambulance workers' strike ineffective for the second day
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में सामान्य रही 108 व 102 सेवाएं, आपातकाल में पहुंचाए दो मरीज
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन मंगलवार को भी क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में बेअसर रही। अस्पताल में सुबह से लेकर देर रात तक एंबुलेंस सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं । आपात स्थिति में भी सेवाएं जारी रहीं, रविवार रात दो गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई गई।
स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को निर्बाध वाहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं। एंबुलेंस कांट्रेक्ट यूनियन के आह्वान पर सीटू के बैनर तले 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारी 5 से 11 अप्रैल तक हड़ताल पर हैं। यूनियन के अनुसार लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने कई बार कंपनी प्रबंधन से वार्ता की, लेकिन समाधान नहीं निकल पाया। वर्ष 2020 में उच्च न्यायालय के फैसले के बावजूद मांगों को लागू न किए जाने से कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, पिछले वर्ष कंपनी ने कर्मचारियों से लिखित अनुबंध लिया था कि वे हड़ताल पर नहीं जाएंगे। इसी कारण इस बार अधिकांश चालक हड़ताल में शामिल नहीं हुए। जिन स्थानों पर चालकों की कमी देखी गई, वहां स्थानीय प्रशासन की मदद से अतिरिक्त चालकों की व्यवस्था की गई। उधर, क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के एमएस डॉ दिनेश ठाकुर ने बताया कि सभी सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं और जहां जरूरत है, वहां वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
अस्पताल में दिनभर सामान्य रहीं गतिविधिया
लाइव
अस्पताल परिसर में दिनभर सामान्य गतिविधियां देखने को मिलीं। पूर्वाह्न 11:30 बजे विभिन्न ओपीडी में मरीज उपचार लेते नजर आए। जबकि अल्ट्रासाउंड और एक्सरे कक्ष के बाहर मरीज अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। ऑर्थो, सामान्य ओपीडी और मेडिसिन ओपीडी में भी भीड़ बनी रही। दोपहर 12:00 बजे नए पर्ची काउंटर के पास तीन 108 एंबुलेंस मरीजों की सेवा में तैनात रहीं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, बल्ह क्षेत्र के टिक्कर से एक अस्थमा मरीज को कठिन परिस्थितियों में समय पर अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उसकी जान बच सकी। इसके अलावा एक अन्य महिला मरीज को भी गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।
दोपहर 12:15 बजे एमसीएच अस्पताल में महिलाओं और बच्चों के लिए पर्चियां नियमित रूप से बनती रहीं। बाल रोग और महिला ओपीडी में अधिक भीड़ के कारण मरीजों को इंतजार करना पड़ा। हड़ताल की जानकारी के चलते कई लोगों ने अपने निजी वाहनों से मरीजों को अस्पताल पहुंचाना भी बेहतर समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed