फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   An HRTC bus broke down again midway.

Mandi News: बीच रास्ते में फिर जवाब दे गई एचआरटीसी की बस

Sun, 02 Aug 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
An HRTC bus broke down again midway.
सराज घाटी ​स्थित सलोट के पास बीच सड़क पर हांफी परिवहन निगम की बस। संवाद
अस्पताल से लौट रहे मरीजों को भी पैदल चलना पड़ा
विज्ञापन

टैक्सी का उठाना पड़ा अतिरिक्त आर्थिक बोझ
संवाद न्यूज एजेंसी
थाची (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की मंडी-डिडर रूट पर चल रही बस रविवार को अपने गंतव्य से करीब 15 किलोमीटर पहले ही थाची के पास सलोट के पास खराब हो गई। इसके चलते बस में सवार सभी यात्रियों को बीच रास्ते में ही उतरना पड़ा।
निगम की इस अव्यवस्था के कारण कौशल्या देवी, भादर सिंह, नेसरी देवी और भूपेंद्र सहित कई यात्रियों को लगभग चार किलोमीटर तक पैदल चलने के लिए मजबूर होना पड़ा। वहीं कई लोगों को महंगे किराए पर टैक्सी और निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय युवा युधवीर ने बताया कि वह जोनल अस्पताल मंडी से छुट्टी मिलने के बाद अपने बीमार माता-पिता के साथ घर लौट रहे थे। बस खराब होने के कारण उन्हें मजबूरन 1000 रुपये का अतिरिक्त खर्च कर टैक्सी से जाना पड़ा। सामाजिक कार्यकर्ता बंटी सराजी और स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस रूट पर लंबे समय से खटारा और जर्जर बसें चलाई जा रही हैं। इससे विशेषकर मरीजों, बुजुर्गों और गरीब परिवारों को भारी आर्थिक और शारीरिक मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। बार-बार शिकायत के बावजूद विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी मंडी के क्षेत्रीय प्रबंधक पियूष ने बताया कि इस बारे में जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed