{"_id":"6a6f4289aab8cbf51201e569","slug":"highway-turns-into-a-drain-after-an-hour-of-rain-water-enters-hotels-and-shops-mandi-news-c-90-1-ssml1045-207475-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एक घंटे की बारिश में हाईवे बना नाला, होटल-दुकानों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एक घंटे की बारिश में हाईवे बना नाला, होटल-दुकानों में घुसा पानी
विज्ञापन
एहजू के समीप दुकानों में घुसा पानी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐहजू से घट्टा तक हाईवे किनारे कुर्सियां और मेज तेज बहाव में बह गईं
जलनिकासी व्यवस्था पर फिर उठने लगे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
चौंतड़ा (मंडी)। उपमंडल में रविवार दोपहर महज एक घंटे की मूसलाधार बारिश ने मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरसात की तैयारियों की पोल खोल दी। ऐहजू, मोहनघाटी, सुकाबाग, चौतड़ा और घट्टा के बीच कई स्थानों पर हाईवे नाले में तब्दील हो गया।
ऐहजू में हाईवे किनारे स्थित कई होटल और रेस्तरां में पानी घुस गया। इससे दुकानदारों को सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा। बाहर रखी कुर्सियां और मेज भी तेज बहाव में बह गईं। वहीं, घट्टा के पास एक पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।
जलनिकासी व्यवस्था जवाब देने से बारिश का पानी सड़क पर भर गया। कई जगह दोपहिया वाहन पानी में फंस गए। जबकि कारों के आसपास भी जलभराव हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर बरसात में यही स्थिति बनती है लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
वाहन चालकों एनआर बरवाल, अजय ठाकुर और रामलाल वालिया ने बताया कि घट्टा से ऐहजू के बीच सड़क पर तेज बहाव के कारण कुछ देर के लिए हाईवे बरसाती नाले जैसा नजर आया, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहा। एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि बारिश से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और प्रशासन की टीमें प्रभावित क्षेत्रों पर नजर रखे हुए हैं। एनएचएआई के साइट इंजीनियर अंकित ने कहा कि जरूरत के अनुसार जलनिकासी व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।