{"_id":"6a6f24145bed87a5dc0c77a5","slug":"reaching-shikari-devi-has-become-easy-with-the-pratham-darshan-scheme-mandi-news-c-90-1-mnd1027-207416-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: प्रथम दर्शन योजना से शिकारी देवी पहुंचना हुआ आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: प्रथम दर्शन योजना से शिकारी देवी पहुंचना हुआ आसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक पर्यटन को लगे पंख, मां शिकारी के द्वार सीधे पहुंच रहीं बसें
हिम बस पास से हजारों यात्रियों को मिल रही रियायती यात्रा की सौगात
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की प्रथम दर्शन योजना के तहत प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों को सीधी बस सेवाओं से जोड़ा जा रहा है। इस पहल से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ श्रद्धालुओं के लिए यात्रा भी सुगम हुई है।
करसोग डिपो से संचालित प्रथम दर्शन बस सेवा के माध्यम से प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां शिकारी देवी के दर्शन अब अधिक आसान हो गए हैं। बस प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे करसोग बस स्टैंड से रवाना होती है और दर्शन करवाने के बाद दोपहर में यात्रियों को वापस करसोग पहुंचाती है। इस सेवा से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलने के साथ एचआरटीसी के राजस्व में भी प्रति किलोमीटर करीब 100 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
करसोग निवासी आंचल, हेम राज और राधा देवी ने बताया कि हिम बस पास के माध्यम से उन्हें एचआरटीसी बसों में निशुल्क और रियायती यात्रा का लाभ मिल रहा है। उन्होंने इस योजना को जारी रखने की मांग करते हुए प्रदेश सरकार का आभार जताया। एचआरटीसी की हिम बस पास योजना के तहत वर्तमान में 22 पात्र श्रेणियों के यात्रियों को मुफ्त और रियायती यात्रा सुविधा दी जा रही है। करसोग क्षेत्र में अब तक 9,166 हिम बस पास जारी किए जा चुके हैं, जिनमें 6,350 महिलाएं, 1,581 स्कूली छात्र और 969 दिव्यांगजन शामिल हैं।
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रबंधक एनके चांदला ने बताया कि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए निगम लगातार प्रयास कर रहा है।