फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Drang Congress gets a new team after two years.

Mandi News: दो साल बाद द्रंग कांग्रेस को मिली नई टीम

Mon, 03 Aug 2026 01:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Drang Congress gets a new team after two years.
देवेंद्र कुमार बने ब्लॉक अध्यक्ष, जंबो कार्यकारिणी घोषित
विज्ञापन

पांचों जोन के अध्यक्ष भी नियुक्त, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर रहेगा फोकस
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। करीब दो वर्ष के इंतजार के बाद द्रंग ब्लॉक कांग्रेस को नई कार्यकारिणी मिल गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार की स्वीकृति के बाद संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने नई टीम की अधिसूचना जारी की। नई कार्यकारिणी में देवेंद्र कुमार को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तथा भूप सिंह धरवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

चंद्रशेखर ठाकुर को कोषाध्यक्ष और केशव राम को मुख्य सलाहकार बनाया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश ठाकुर, पीर सहाय, गुलाब सिंह, चंद्रमणि, रमेश कुमार, दलीप कुमार, फर्म देव, लेख राम ठाकुर, मिसू राम, जितेंद्र कमांडो, रेशमा ठाकुर और सुंदर सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, 27 नेताओं को महासचिव, 10 को सचिव और पांच नेताओं को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकारिणी में 27 सदस्यों को शामिल किया गया है, जबकि पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर सहित कई वरिष्ठ नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पांचों जोन के अध्यक्ष भी घोषित किए गए हैं। दमोदर सिंह नेगी को स्नोर, दलीप सिंह को बदार, देवी सिंह को उत्तरशाल, घनश्याम ठाकुर को चौहार और गिरधारी लाल को पधर जोन का अध्यक्ष बनाया गया है। करीब दो साल बाद गठित इस जंबो कार्यकारिणी से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed