{"_id":"6a045b0af6560129b9070cdc","slug":"anger-over-not-giving-place-to-disabled-people-in-the-roster-at-the-panchayat-level-mandi-news-c-90-1-mnd1023-196553-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पंचायत स्तर पर दिव्यांगों को रोस्टर में स्थान न देने पर आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पंचायत स्तर पर दिव्यांगों को रोस्टर में स्थान न देने पर आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कल्याण समिति की बैठक में अनदेखी पर प्रदेश और केंद्र सरकार के प्रति रोष जताया
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। हिमाचल दिव्यांग कल्याण समिति की मासिक बैठक बुधवार को सरकाघाट स्थित समिति कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष हरिदास कौशल की अध्यक्षता में हुई। इसमें दिव्यांगों के हितों की अनदेखी पर प्रदेश और केंद्र सरकार के प्रति रोष जताया गया। प्रदेश महासचिव रमेश चंद भारद्वाज ने बताया कि बैठक में सरकार से असक्षम दिव्यांगों और उनके परिवारों का खर्च ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ की तर्ज पर उठाने की मांग की गई। साथ ही पंचायत स्तर पर दिव्यांगों को रोस्टर में स्थान न देने पर सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया गया।
समिति ने दिव्यांगों के लिए तहसील स्तर पर खेल, कला और संगीत कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने तथा दमसेहड़ा या बैहड़ में दिव्यांग भवन बनाने की मांग भी दोहराई। बैठक में रोशन लाल, बालम राम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।