सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ankita honored for outstanding performance.

Mandi News: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अंकिता सम्मानित

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 04:02 AM IST
विज्ञापन
Ankita honored for outstanding performance.
गोहर (मंडी)। अभिलाषी विश्वविद्यालय के आयुर्वेद चिकित्सा एवं शल्य विज्ञान (बीएएमएस) तृतीय वर्ष की मेधावी छात्रा अंकिता दांगी को सम्मानित किया गया। उन्होंने नई दिल्ली स्थित ऐतिहासिक संविधान सदन (पुराना संसद भवन) में आयोजित प्रतिष्ठित विकसित भारत युवा संसद में विश्वविद्यालय एवं प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विकसित भारत युवा संसद देश का एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच है, जहां भारत के सर्वश्रेष्ठ युवा मस्तिष्क शासन, नीति-निर्माण, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक विमर्श के लिए एकत्रित होते हैं। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में अभिलाषी विश्वविद्यालय के सभागार में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उप-कुलाधिपति डॉ. ललित अभिलाषी एवं कुलपति प्रो एचके चौधरी ने अंकिता दांगी को सम्मानित किया। इस अवसर पर अंकिता दांगी ने विकसित भारत युवा संसद 2026 में प्राप्त अपने अनुभव विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ साझा किए। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय मंच ने उन्हें देश के विकास, नीति-निर्माण और नेतृत्व की दिशा में नई प्रेरणा प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed