सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Baba Kamalahiya will arrive in a silver palanquin

Mandi News: चांदी की पालकी में पहुंचेंगे बाबा कमलाहिया

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 03 Apr 2026 03:40 AM IST
विज्ञापन
Baba Kamalahiya will arrive in a silver palanquin
विज्ञापन
धर्मपुर में नलवाड़ और देव मेले की तैयारियां तेज
Trending Videos




संवाद न्यूज एजेंसी



धर्मपुर (मंडी)। चार अप्रैल से शुरू होने जा रहे ऐतिहासिक नलवाड़ और देव मेले को लेकर क्षेत्र में उत्साह चरम पर है। इस बार मेले का विशेष आकर्षण का केंद्र क्षेत्र के कुलगुरु बाबा कमलाहिया रहेंगे, जो चांदी की पालकी में सवार होकर मेले में पहुंचकर अपने भक्तों को आशीर्वाद देंगे।



जानकारी के अनुसार बाबा कमलाहिया की यह पालकी करीब आठ किलो शुद्ध चांदी से तैयार की गई है, जिसे बेहद आकर्षक और पारंपरिक शैली में बनाया गया है। पालकी की नक्काशी और डिजाइन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मेले के दौरान जब बाबा कमलाहिया इस चांदी की पालकी में विराजमान होकर पहुंचेंगे, तो पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब जाएगा। मेले में क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक देवी-देवता भी शिरकत करेंगे। प्रशासन और मेला कमेटी की ओर से मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। नलवाड़ और देव मेला चार से नौ अप्रैल तक राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर के खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। यहां धार्मिक आस्था, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed