फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Baggi-Dadaur road in poor condition; public representatives remain silent.

Mandi News: बग्गी-डडौर सड़क बदहाल, जनप्रतिनिधि फिर भी मौन

Mon, 17 Aug 2026 11:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 17 Aug 2026 11:27 AM IST
विज्ञापन
Baggi-Dadaur road in poor condition; public representatives remain silent.
सुंदरनगर (मंडी)। मंडी जिले की करीब पांच किलोमीटर लंबी बग्गी-डडौर मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड (एमडीआर) इन दिनों बदहाली का शिकार है। यह सड़क बल्ह, नाचन और सराज विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ती है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले कई वर्षों से इस सड़क की हालत खराब होने के बावजूद जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
10 से 15 साल से इन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर रहे जनप्रतिनिधि और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सराज, नाचन विधायक विनोद कुमार और बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी इसी मार्ग से गुजरते हैं लेकिन फिर भी इस खस्ताहाल सड़क की बात पर मौन हैं।
विज्ञापन

सड़क पर कई जगह आधा फुट तक गहरे गड्ढे बन चुके हैं। डडौर, कंसा, नलसर और बग्गी चौक में हालत ज्यादा खराब है। धूल-मिट्टी, जाम और हादसों के खतरे के बीच लोगों को रोजाना सफर करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि चुनाव के दौरान सड़क सुधार के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं लेकिन बाद में कोई सुध नहीं लेता।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क गड्ढों और उखड़ी परत के कारण बदहाल है। विभागीय लापरवाही का खामियाजा स्थानीय लोगों को धूल, मिट्टी और जाम के रूप में भुगतना पड़ रहा है। नंद लाल वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता
तीन विधायकों और पूर्व मंत्रियों की चुप्पी शर्मनाक है। थोड़ी सी आवाज उठाने से सड़क सुधर सकती थी लेकिन महंगी गाड़ियों में सफर करने वाले नेताओं को सड़क की बदहाली का अहसास नहीं होता। बीआर कौंडल, अधिवक्ता एवं पूर्व प्रशासनिक अधिकारी


सड़क के संवेदनशील स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं। बरसात खत्म होने के बाद जरूरत के अनुसार पैचवर्क का काम शुरू करवाया जाएगा। देवी राम चौहा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग नेरचौक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed