{"_id":"6a748ff90787a711cd0d6d32","slug":"balichowki-shengli-road-turning-into-a-quagmire-in-the-rain-locals-facing-trouble-mandi-news-c-90-1-mnd1023-208016-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बारिश में दलदल बन रही बालीचौकी-शेंगली सड़क, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बारिश में दलदल बन रही बालीचौकी-शेंगली सड़क, लोग परेशान
विज्ञापन
बालीचौकी-शेंगली सड़क के पक्की न होने के बारिश दलदल में तब्दील सड़क पर फंसी गाड़ी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क की हालत नहीं सुधरी तो आंदोलन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। बालीचौकी-शेंगली सड़क पक्की न होने से क्षेत्र के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश होते ही सड़क दलदल में बदल जाती है, जिससे वाहन चालकों और ग्रामीणों को जोखिम उठाकर आवाजाही करनी पड़ रही है।
वीरवार को भी एक ट्रैक्स वाहन इस सड़क पर दलदल में फंसकर स्लिप हो गया। यात्रियों ने गाड़ी से उतरकर रस्सी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद वाहन को बाहर निकाला। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
स्थानीय लोगों नीके राम, मनीष कुमार, लाभ चंद सहित अन्य ने बताया कि बालीचौकी-थाची के माणि से शेंगली गांव को जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब है। बारिश के बाद यहां कीचड़ और दलदल बन जाता है, जिससे वाहन फंस जाते हैं। विभाग की ओर से मशीन भेजी जाती है, लेकिन इससे समस्या और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सरकार और लोक निर्माण विभाग से सड़क का पक्कीकरण करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द समाधान न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। एसडीओ बालीचौकी भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।