फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bhavna Rana appointed Women's Convener.

Mandi News: भावना राणा को बनाया महिला संयोजक

Tue, 04 Aug 2026 04:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
Bhavna Rana appointed Women's Convener.
सर्वोदय जन कल्याण समिति की बैठक में दी जिम्मेदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टिहरा (मंडी)। सर्वोदय जन कल्याण समिति चोलथरा की बैठक ग्राम पंचायत चोलथरा के प्रधान एवं समिति सदस्य विजय बन्याल की अध्यक्षता में हुई। इसमें भावना राणा (सरौन) को सर्वसम्मति से महिला संयोजक नियुक्त किया गया। सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ की गतिविधियां और महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी।

बैठक में संगठन विस्तार, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा की गई। विजय बन्याल ने कहा कि समिति सेवा, सहयोग और जनजागरूकता के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को जोड़ने के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 15 अगस्त का स्वतंत्रता दिवस समारोह ग्राम पंचायत चोलथरा और सर्वोदय जन कल्याण समिति संयुक्त रूप से आयोजित करेंगे। कार्यक्रम के लिए समिति सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। बैठक में गांधी राम, सतीश कुमार, जगदीश चंद, डिंपल ठाकुर, श्रवण सिंह भारद्वाज, राजीव आर्य और राकेश बन्याल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed