{"_id":"69f2520dbf1c8dee280b6b38","slug":"bhubhu-jot-tunnel-will-prove-beneficial-in-supplying-army-supplies-vikramaditya-mandi-news-c-90-1-mnd1023-194867-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना की रसद पहुंचाने में लाभदायक साबित होगी भुभू जोत टनल : विक्रमादित्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना की रसद पहुंचाने में लाभदायक साबित होगी भुभू जोत टनल : विक्रमादित्य
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में भूभू जोत टनल के निर्माण व फोरलेन के निर्माण कार्य पर जानकारी देते लोक निर्माण व
- फोटो : मिर्जापुर चौराहे पर अतिक्रमण हटवाते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
कहा- केंद्र सरकार से मिल चुकी है सैंद्धातिक मंजूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। लोक निर्माण एवं शहरी निकाय मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भुभू जोत सड़क मार्ग को केंद्र सरकार से सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। इस सड़क के बन जाने से मंडी जिला समेत पधर व जोगिंद्रनगर के पर्यटन को विकास के पंख लगेंगे। वहीं, लेह लद्दाख के लिए रसद पहुंचाने के लिए सेना के लिए यह सड़क लाभकारी सिद्ध होगी।
पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे के तहत परौर से पधर के बीच बचे फोरलेन के निर्माण कार्य के बारे में उन्होंने कहा कि यह जल्द शुरू हो, इसके लिए मुद्दा उठाया गया है। इस पर जल्द अलाइनमेंट का कार्य पूरा करके भूमि अधिग्रहण कार्य किया जाएगा। लोगों को अच्छा मुआवजा मिले तथा जल्द काम शुरू हो इसके प्रयास किए जाएंगे।
जोगिंद्रनगर के विधायक द्वारा जोगिंद्रनगर लोक निर्माण विभाग में हुए भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार कहीं भी हो प्रदेश सरकार उसके बिल्कुल खिलाफ है। ऐसे मामलों में पूरी जांच छानबीन करके उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने विभाग की चुनौतियां के बारे में कहा कि ईरान युद्ध के कारण बिटूमेन के मूल्यों में आई भारी वृद्धि के कारण गर्मियों के मौसम में टारिंग के कार्य में ठेकेदारों को समस्या पेश आ रही है, जिसके लिए केंद्र सरकार से 40 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता मांगी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनाव आचार संहिता के कारण कुछ कार्यों के टेंडर बाद में किए जाएंगे, लेकिन जो कार्य चल रहे हैं उन्हें समय पर समाप्त किया जाएगा।
Trending Videos