{"_id":"69d0e933e92f1ac273051c96","slug":"billa-from-punjab-won-the-choti-mali-mandi-news-c-90-1-ssml1025-191628-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बरच्छवाड़ मेले के समापन पर हुआ दंगल, बड़ी माली में बारिश ने डाला खलल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बरच्छवाड़ मेले के समापन पर हुआ दंगल, बड़ी माली में बारिश ने डाला खलल
विज्ञापन
विज्ञापन
बरच्छवाड़ मेले के समापन पर हुआ दंगल
बड़ी माली में बारिश ने डाला खलल
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट उपमंडल के बरच्छवाड़ मेले के समापन पर बीते शुक्रवार शाम को छिंज कमेटी की ओर से दंगल का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कश्मीर, उत्तराखंड और प्रदेश के नामी पहलवानों ने भाग लिया। दंगल कमेटी के सदस्य ईश्वर दास शर्मा और प्रेम सागर ने बताया कि दंगल आयोजन में धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए। उन्होंने विजेता और उप विजेता रहे पहलवानों को पुरस्कृत किया।
छोटी माली का रोमांचिक फाइनल मुकाबला बिल्ला पहलवान पंजाब और चरानी जम्मू के बीच हुआ। इसमें बिल्ला ने चरानी को धोबी पट दांव से पछाड़कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता को 51,00 रुपये सौ की नकद राशि और एक गुर्ज देकर पुरस्कृत किया। उपविजेता को 4100 रुपये और गुर्ज देकर सम्मानित किया गया। बड़ी माली दंगल में मंडी के नवीन और करनाल के नवनीत में कांटे की टक्कर रही। दंगल काफी लंबा चला, जिसे देखने के लिए देर शाम तक लोग लुत्फ लेते रहे। अचानक बारिश होने पर मुकाबला टाई करवाना पड़ा। इसमें दोनों पहलवानों को छिंज कमेटी की ओर से 11-11 हजार रुपये की नकद राशि और गुर्ज भेंट कर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर दंगल कमेटी के सदस्य अजय भवानी, विजय शर्मा, जितेंद्र कुमार, विनय गुप्ता, भूप सिंह ठाकुर, विरेंद्र, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X