सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Body of 24-year-old man found hanging in Sanarli area.

Mandi News: सनारली क्षेत्र में फंदे से लटका मिला 24 वर्षीय युवक का शव

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Body of 24-year-old man found hanging in Sanarli area.
विज्ञापन
कमरे से सटे किचन में पंखे के हुक से लगाया था फंदा

संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। उपमंडल के सनारली क्षेत्र में एक 24 वर्षीय युवक फंदे से लटका मिला है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान सुरेश उर्फ सज्जू (24) निवासी गांव वररास, डाकघर बखरौट, तहसील करसोग के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक सनारली में किराये के कमरे में रह रहा था। शनिवार देर शाम उसने अपने कमरे से सटे किचन में पंखे के हुक (कुंडे) से फंदा लगा लिया। युवक पेशे से वाहन चालक था। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। करसोग के डीएसपी चांद किशोर ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं को केंद्र में रख कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed