सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bus services will come to a halt if demands are not met by June 24.

Mandi News: 24 जून तक मांगें न मानीं तो ठप होंगे बसों के पहिये

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bus services will come to a halt if demands are not met by June 24.
मंडी बस स्टैंड में गेट मीटिंग के दौरान धरना प्रदर्शन करते एचआरटीसी के कर्मचारी। संवाद - फोटो : टूटा पडा लिंटर। संवाद
विज्ञापन
प्रांतीय प्रधान के तबादले से भड़के कर्मचारी, जनता से की एडवांस बुकिंग न करने की अपील

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के कर्मचारियों की गेट मीटिंग मंडी बस स्टैंड पर 14वें दिन भी धरना-प्रदर्शन के साथ जारी रही। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रबंधन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन के प्रदेश मुख्य सलाहकार दीपक राज शर्मा ने बताया कि 9 तारीख से शुरू हुआ यह आंदोलन अब पूरे प्रदेश में फैल चुका है। राज्य कार्यकारिणी के हिमाचल भ्रमण के दौरान सभी कर्मचारियों से इस आंदोलन को व्यापक समर्थन मिला है।
उन्होंने प्रबंधन पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आंदोलन से घबराकर प्रबंधन ने आनन-फानन में प्रांतीय प्रधान मान सिंह का तबादला चंबा क्षेत्र में कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह कदम बदले की भावना को दर्शाता है और इससे स्पष्ट है कि सरकार और प्रबंधन की स्थिति कमजोर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन ने स्पष्ट किया कि छात्रों की सुविधा और नीट परीक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित चक्का जाम की तिथि आगे बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी छात्र का भविष्य प्रभावित न हो। उपमुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को 24 जून को वार्ता के लिए बुलाया है। दीपक राज शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि बैठक में मांगों पर सहमति नहीं बनती है, तो 24 जून की रात 12 बजे से पूरे प्रदेश में चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की कि संभावित असुविधा से बचने के लिए 25 तारीख से पहले कोई भी अग्रिम बस बुकिंग न कराएं। कर्मचारियों ने अपनी मांगों पर पूरी तरह अडिग रहने की बात दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed