{"_id":"69e8ca3db590975bbf0d31a0","slug":"business-flourished-at-the-galu-devta-fair-bringing-smiles-to-the-faces-of-traders-mandi-news-c-90-1-mnd1023-194009-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गलू देवता मेले में चमका कारोबार, कारोबारियों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गलू देवता मेले में चमका कारोबार, कारोबारियों के चेहरे खिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खिली धूप से कारोबार ने रफ्तार पकड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर के गलू देवता मेले में दो सौ से अधिक दुकानें सजी हैं। बुधवार को मेले में ग्राहकों की भीड़ देखकर कारोबारी भी खुश नजर आए। मेले में पहले अंधड़ और बारिश के कारण हुए नुकसान की भरपाई होते देख कारोबारियों में अब मुनाफे की उम्मीद जगी है।
कचौरी की व्यवसायी शालू ने बताया कि मेला मैदान में कीचड़ फैल जाने से उनके कारोबार पर असर पड़ा था। वहीं, कारोबारी राकेश पूरी ने कहा कि अंधड़ से उनकी अस्थायी दुकान को नुकसान पहुंचा था, लेकिन गलू देवता मेले में खिली धूप से कारोबार को फिर गति मिल गई। मनियारी विक्रेता सुनील ने बताया कि मेले के शुभारंभ के समय मौसम साफ होने से अच्छी आमदनी हुई। बच्चों के मनोरंजन के लिए लगे झूलों में भी ग्राहकों की रौनक लौट आई है। उधर, गलू देवता मेले के सदस्य और हारगुनैण पंचायत के पूर्व उपप्रधान सन्नी बिष्ठ ने कहा कि तीन दिवसीय मेले के समापन के बाद भी मेला कारोबारियों की दुकानें लगी रहेंगी और उन्हें बिना शुल्क कारोबार करने का अवसर मिलेगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X