{"_id":"69ee18d1e7d3026a00024c54","slug":"car-returning-from-wedding-procession-falls-into-ditch-younger-brother-dies-elder-seriously-injured-mandi-news-c-90-1-ssml1025-194521-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बरात से लौट रही कार खाई में गिरी, छोटे भाई की मौत बड़ा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बरात से लौट रही कार खाई में गिरी, छोटे भाई की मौत बड़ा गंभीर घायल
विज्ञापन
पंडोह के समीप हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन
चचेरे भाई की शादी से लौट रहे थे दोनों सगे भाई, दो महिलाओं ने ली थी लिफ्ट
कार में चार लोग थे सवार, पंडोह डैम के समीप हुए हादसे में वाहन में ही फंसा रहा युवक
दूल्हे के चचेरे भाई की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं
संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंडोह डैम के समीप शिवाबदार मार्ग पर रविवार शाम करीब 4 बजे बरात से लौट रही एक अनियंत्रित कार सड़क से लगभग 80 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में छोटे भाई की मौत हो गई, जबकि उसका सगा बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दूल्हे के चचेरे भाई की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
हादसे के समय कार में कुल चार लोग सवार थे। इनमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल थीं। दुर्घटना के दौरान तीन लोग वाहन से बाहर गिर गए, जबकि छोटा भाई मनु कार के अंदर ही फंस गया। स्थानीय लोगों और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू अभियान चलाकर वाहन में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही पंडोह पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस और बीबीएमबी की एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल मंडी पहुंचाया गया, जहां तीन लोगों का उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार कार में सवार दोनों सगे भाई अपने चचेरे भाई की बरात से धामू गांव से अपने गांव सुराही खड्ड लौट रहे थे। इसी दौरान दो महिलाओं ने उनसे लिफ्ट ली थी। पंडोह डैम के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 80 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में वाहन पर नियंत्रण खोना संभावित कारण माना जा रहा है। मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घायलों की पहचान सेवकी देवी (51), पत्नी स्व. वीरू, निवासी हटौण; संगती देवी (43), पत्नी जगदीश, निवासी हटौण, और तनु (34), पुत्र नरेश कुमार, निवासी सुराही खड्ड, डाकघर नांडी, तहसील चच्योट के रूप में हुई है। वहीं, मनु (32), पुत्र नरेश कुमार, निवासी सुराही खड्ड को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मंडी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है, जबकि एक युवक और दो महिलाएं घायल हैं। हादसे की जांच जारी है।
Trending Videos
कार में चार लोग थे सवार, पंडोह डैम के समीप हुए हादसे में वाहन में ही फंसा रहा युवक
दूल्हे के चचेरे भाई की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं
संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंडोह डैम के समीप शिवाबदार मार्ग पर रविवार शाम करीब 4 बजे बरात से लौट रही एक अनियंत्रित कार सड़क से लगभग 80 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में छोटे भाई की मौत हो गई, जबकि उसका सगा बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दूल्हे के चचेरे भाई की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
हादसे के समय कार में कुल चार लोग सवार थे। इनमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल थीं। दुर्घटना के दौरान तीन लोग वाहन से बाहर गिर गए, जबकि छोटा भाई मनु कार के अंदर ही फंस गया। स्थानीय लोगों और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू अभियान चलाकर वाहन में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही पंडोह पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस और बीबीएमबी की एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल मंडी पहुंचाया गया, जहां तीन लोगों का उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार कार में सवार दोनों सगे भाई अपने चचेरे भाई की बरात से धामू गांव से अपने गांव सुराही खड्ड लौट रहे थे। इसी दौरान दो महिलाओं ने उनसे लिफ्ट ली थी। पंडोह डैम के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 80 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में वाहन पर नियंत्रण खोना संभावित कारण माना जा रहा है। मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घायलों की पहचान सेवकी देवी (51), पत्नी स्व. वीरू, निवासी हटौण
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X