सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Chaitanya Goswami was the winner in Chess Under 17.

Mandi News: शतरंज अंडर 17 में चैतन्य गोस्वामी रहे विजेता

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Chaitanya Goswami was the winner in Chess Under 17.
विज्ञापन
लघु शिवरात्रि देवता मेले के उपलक्ष्य में करवाई प्रतियोगिता
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय जोगिंद्रनगर लघु शिवरात्रि देवता मेले के उपलक्ष्य में सामुदायिक भवन में शतरंज प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें मंडी, कांगड़ा जिले के करीब 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। एसडीएम मनीश चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष भास्कर गुप्ता ने बताया कि अंडर 13 वर्ग की प्रतियोगिता में संयम ठाकुर ने पहला और कैरव ठाकुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 आयु वर्ग की प्रतियोगिता में चैतन्य गोस्वामी ने पहला व सिमरन राव उपविजेता रहे। सीनियर ओपन वर्ग में सूर्यांश ठाकुर ने पहला और गौरव राणा ने दूसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को 3100, 2100 व 1100 रुपये के साथ मोमेंटो भेंट कर पुरस्कृत किया। इससे पहले एसडीएम मनीश चौधरी ने कहा कि जोगिंद्रनगर में पहली बार राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि देवता मेले के उपलक्ष्य पर स्थानीय व्यापार मंडल के सहयोग से शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed