सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Chaos in the gynecology ward has increased the difficulties of pregnant women.

Mandi News: गायनी वार्ड में अव्यवस्था से गर्भवती महिलाओं की मुश्किलें बढ़ीं

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Chaos in the gynecology ward has increased the difficulties of pregnant women.
विज्ञापन
मरम्मत कार्य के लिए एक माह पहले तोड़ा था गायनी वार्ड


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में चल रहे मरम्मत कार्य के लिए गायनी वार्ड को तोड़े जाने से गर्भवती महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि कई मरीजों को मजबूरी में अन्य अस्पतालों में रेफर करना पड़ रहा है, जिससे आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। जानकारी के अनुसार महिलाओं के लिए आरक्षित गायनी वार्ड को करीब एक माह पहले तोड़ा गया था। इसके बाद से वहां मलबा और कंक्रीट बिखरा हुआ है, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। वार्ड में बेड की उपलब्धता कम होने के कारण अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई है। आरोप है कि अस्पताल प्रशासन इस समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है। निर्माण कंपनी की लापरवाही के चलते गर्भवती महिलाओं को लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई मामलों में परिजन मरीजों को तुरंत अन्य अस्पतालों में ले जाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। इस संबंध में एसएमओ डॉ. विकास नाथ ने बताया कि निर्माण कार्य कर रही कंपनी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे ताकि स्थिति को जल्द सामान्य किया जा सके। अस्पताल के विभिन्न हिस्सों में चल रहे जीर्णोद्धार कार्य के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गायनी वार्ड के मरीजों के लिए वैकल्पिक वार्ड में प्रसव संबंधी उपचार की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed