सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Cheli Festival from 9 to 11 April, Dangal will be held on April

Mandi News: चेली महोत्सव 9 से 11 अप्रैल तक, 12 अप्रैल को होगा दंगल

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 06 Apr 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Cheli Festival from 9 to 11 April, Dangal will be held on April
विज्ञापन
पधर (मंडी)। विकास खंड द्रंग की ग्राम पंचायत चेली में चेली महोत्सव का आयोजन 9 से 11 अप्रैल तक किया जाएगा। महोत्सव को लेकर आयोजक समिति और स्थानीय ग्रामीणों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
Trending Videos

क्षेत्र के आराध्य देव रामपाल ब्रह्मा के सानिध्य में आयोजित होने वाला यह महोत्सव हर वर्ष की तरह इस बार भी धार्मिक आस्था, संस्कृति और खेल गतिविधियों का संगम बनेगा। महोत्सव के दौरान चैहड़गलू से चेली पंचायत कार्यालय तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें देवी-देवताओं के साथ स्थानीय लोग पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत के निवर्तमान उपप्रधान प्रेम सिंह प्रितू ने बताया कि महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। व्यापारियों के लिए प्लाट आवंटन प्रक्रिया 6 अप्रैल को पंचायत कार्यालय में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगी। समिति व्यापारियों को बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
12 अप्रैल को दंगल का आयोजन होगा। दंगल में क्षेत्र सहित बाहरी राज्यों के पहलवान भी भाग लेंगे, जिससे खेल प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। महोत्सव के दौरान दो सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन किया जाएगा, जिनमें स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ बाहरी कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियों से समा बांधेंगे। इसके अतिरिक्त वालीबॉल प्रतियोगिता भी महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेगी, जिसमें युवा वर्ग बढ़-चढ़कर भाग लेगा।
महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के शहीद सिपाही जय सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके उपरांत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ महोत्सव का आगाज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed