सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Children showcase their talents at the Summer Fair

Mandi News: समर मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 05:30 AM IST
विज्ञापन
Children showcase their talents at the Summer Fair
विज्ञापन
बग्गी (मंडी)। आंगनबाड़ी केंद्र सलवाहन में सोमवार को समर मेले का आयोजन पर्यवेक्षक संदीप चौहान के मार्गदर्शन में राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला हटगढ़ में आयोजित किया। इसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान शारीरिक विकास, भाषा विकास, संज्ञानात्मक (बौद्धिक) विकास, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास से संबंधित गतिविधियों में बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने खेल-खेल में सीखने की गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया। समर मेले में कुल सात स्टॉल लगाए गए, जिनका संचालन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हंसा, ज्योति, सरला, कौरा, कुसुमलता, माया, पूजा मनोरमा और बिमला ने किया। इस मौके पर एएनएम प्रियंका, मोनिका सैनी, सुषमा, निशा, ममता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed