सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Transport workers' gate meetings continue for the 15th day.

Mandi News: परिवहन कर्मियों की 15वें दिन गेट मीटिंग जारी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:45 AM IST
विज्ञापन
Transport workers' gate meetings continue for the 15th day.
सौली खड्ड में एचआरटीसी की कर्मशाला में गेट मीटिंग के दौरान प्रदर्शन करते कर्मचारी। संगठन
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल परिवहन निगम कर्मचारियों की गेट मीटिंग 15वें दिन सोमवार को सौली खड्ड कर्मशाला में जारी रही। इस दौरान सभी कर्मचारियों ने चालक-परिचालक यूनियन के समर्थन में उतरकर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी और धरना प्रदर्शन किया। गेट मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए यूनियन के प्रदेश मुख्य सलाहकार दीपक राज और राज्य उपप्रधान जीवन राणा ने कहा कि मंगलवार को शिमला सचिवालय में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मुलाकात के उपरांत ही अब अगली स्थिति को स्पष्ट होगी। यदि मांगों के समर्थन में निर्णय नहीं आया तो यूनियन अपने निर्णय पर अड़िग रहकर चक्का जाम करेगी। कर्मचारियों ने सरकार का आनन फानन में यूनियन के प्रांतीय प्रधान मान सिंह के चंबा तबादला पर भी रोष व्यक्त किया। इस दौरान एचआरटीसी के चालक, परिचालक, तकनीकी और कर्मशाला सहित 80 कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed