{"_id":"6a32a4df0d3564c12a0ec871","slug":"childrens-talent-is-being-honed-and-their-self-confidence-boosted-through-summer-camps-mandi-news-c-90-1-ssml1024-201107-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: समर कैंप से निखर रही बच्चों की प्रतिभा, बढ़ रहा आत्मविश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: समर कैंप से निखर रही बच्चों की प्रतिभा, बढ़ रहा आत्मविश्वास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोहर और दयोरी आंगनबाड़ी सह प्री-स्कूल केंद्रों में करवाईं गतिविधियां
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार वृत्त कार्यालय संधोल के अंतर्गत आंगनबाड़ी सह प्री-स्कूल केंद्रों में आयोजित समर कैंप बच्चों के लिए सीखने और मनोरंजन का माध्यम बन रहे हैं। बुधवार को सोहर और दयोरी केंद्रों में आयोजित कैंप में 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कैंप के दौरान बच्चों ने चित्रकला, रंग भरने, कहानी वाचन, कविता पाठ, समूह खेल तथा अन्य गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान पर्यवेक्षक पूर्ण चंद ने दोनों केंद्रों का निरीक्षण किया और बच्चों को नियमित रूप से प्री-स्कूल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में प्रथम संस्था की सदस्य अनीता परमार भी मौजूद रहीं। उन्होंने प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर धनी राम ने बताया कि विभाग की ओर से आयोजित समर कैंपों का उद्देश्य अवकाश के दौरान बच्चों को आनंदमय और गतिविधि आधारित शिक्षण वातावरण उपलब्ध करवाना है।