{"_id":"69b68f20903520db760d4e73","slug":"choti-kashi-will-be-painted-in-the-color-of-devotion-preparations-in-the-temples-are-in-the-final-stage-mandi-news-c-90-1-mnd1023-189257-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: भक्ति के रंग में रंगेगी छोटी काशी, अंतिम चरण में मंदिरों में तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: भक्ति के रंग में रंगेगी छोटी काशी, अंतिम चरण में मंदिरों में तैयारियां
विज्ञापन
विज्ञापन
नौ दिनों तक शतचंडी व दुर्गा पाठ के साथ जारी रहेगा भजन-कीर्तन का दौर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। छोटी काशी मंडी में चैत्र नवरात्र के स्वागत के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। 19 मार्च से शुरू होने वाले नवरात्र को लेकर मंदिरों को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन उत्सव में माता के नौ स्वरूपों की विशेष पूजा-अर्चना, दुर्गा सप्तशती पाठ और हवन-यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर माता के भक्त बाजारों में पूजा और व्रत से संबंधित सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं, जिससे बाजारों में भी अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। दुकानदारों के चेहरों पर भी रौनक नजर आ रही है।
नवरात्र के प्रथम दिन वीरवार को सुबह 4 बजे से ही मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। ऐतिहासिक टारना स्थित श्यामाकाली मंदिर और भ्यूली स्थित मां भीमाकाली मंदिर में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके अलावा सिद्धकाली, महिषासुरमर्दिनी, भद्रकाली, महाकाली, चतुर्भुजा, शीतला माता, स्कूल बाजार स्थित काली चामुंडा मंदिर, भूतनाथ गली में मां चिंतपूर्णी मंदिर और एकादश रुद्र मंदिर में भी विधिवत पूजा-अर्चना शुरू होगी।
मंदिरों में भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चारण के साथ संध्या जागरण का भी आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छोटी काशी के अधिकांश मंदिरों में सुबह 4 बजे तक स्नान, श्रृंगार और भोग की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विशेष जानकारी
चैत्र नवरात्र पर मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया जा रहा है। प्रथम नवरात्र से ही नौ विद्वान पंडितों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ शतचंडी पाठ शुरू किया जाएगा, जो नवमी तक लगातार चलता रहेगा। रामनवमी पर हवन-यज्ञ और कन्या पूजन के साथ पूर्णाहुति दी जाएगी। पुष्प राज शर्मा, प्रधान, माता भीमाकाली मंदिर प्रबंधन समिति
Trending Videos