सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   CITU extends support to HRTC employees' strike.

Mandi News: सीटू ने किया एचआरटीसी कर्मियों की हड़ताल का समर्थन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 04:09 AM IST
विज्ञापन
CITU extends support to HRTC employees' strike.
सरकाघाट (मंडी)। सीटू जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह ने प्रदेश सरकार के एचआरटीसी कर्मियों की मांगों की अनदेखी पर रोष प्रकट कर उनको समर्थन देने का फैसला किया है। उन्होंने बुधवार को सरकाघाट आरएम कार्यालय पर आयोजित गेट मीटिंग में हिस्सा लेकर कर्मचारियों को सीटू मंडी जिला कमेटी की ओर से समर्थन देने का एलान किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा करने के बजाय सरकार मांगों को कुचलने की कोशिश कर रही है। कर्मचारी पिछले कई वर्षों से अपने मूलभूत अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत हैं, लेकिन प्रदेश सरकार मांगों की लगातार अनदेखी करती रही है। उन्होंने कहा कि सीटू 1500 रुपये दिहाड़ी पर चालक भर्ती प्रक्रिया का विरोध करती है। मांग की है कि यह निर्णय तुरंत वापस लिया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed