{"_id":"6a32a7c9c5e89de24a0671f8","slug":"clash-between-female-doctors-husband-and-pharmacist-mandi-news-c-90-1-mnd1023-201085-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: महिला डॉक्टर के पति और फार्मासिस्ट के बीच झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: महिला डॉक्टर के पति और फार्मासिस्ट के बीच झड़प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
6 महीनों से चल रहा था विवाद, समझाने के तमाम प्रयास रहे विफल
दोनों पक्षों की ओर से हटली थाना में प्राथमिकी दर्ज, करवाया मेडिकल
संवाद न्यूज एजेंसी
बलद्वाड़ा (मंडी)। सरकाघाट की आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी रोपा ठाठर इन दिनों मरीजों के इलाज के बजाय स्टाफ विवाद को लेकर चर्चा में है। करीब छह महीने से डॉक्टर और फार्मासिस्ट के बीच चल रहा विवाद मंगलवार शाम हिंसक झड़प में बदल गया। डिस्पेंसरी के अंदर और बाहर दोनों पक्षों में मारपीट हुई।
जानकारी के अनुसार मंगलवार 16 जून शाम करीब 4 बजे महिला डॉक्टर के पति उन्हें घर ले जाने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनका फार्मासिस्ट से विवाद हो गया, जो बाद में मारपीट में बदल गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच विवाद सुलझाने के लिए ग्रामीणों, महिला मंडल, पुलिस, बीएमओ सरकाघाट और जिला चिकित्सा अधिकारी मंडी की ओर से पहले भी प्रयास किए गए थे। घटना की सूचना पर पुलिस थाना हटली की टीम मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल करवाया गया है। स्थानीय लोगों ने विभाग से दोनों कर्मचारियों का स्थानांतरण कर नए डॉक्टर और फार्मासिस्ट की तैनाती की मांग की है। दोनों पक्षों की ओर से हटली थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।
डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम का कहना है कि डिस्पेंसरी में डॉक्टर के पति और फार्मासिस्ट के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
उपमंडल चिकित्सा अधिकारी (आयुष विभाग), सरकाघाट डॉ. हेमलता का कहना है कि मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।