{"_id":"69ea219909967668a107f6f6","slug":"construction-of-farm-access-road-begins-farmers-will-get-direct-benefit-mandi-news-c-90-1-ssml1045-194105-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: फार्म एक्सेस रोड का निर्माण शुरू, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: फार्म एक्सेस रोड का निर्माण शुरू, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदरोई में भूमि पूजन के साथ 19.43 लाख की योजना का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। कांग्रेस कमेटी के महासचिव पवन ठाकुर ने भदरोई में बीपीएमयू सरकाघाट के तहत आने वाली उप-परियोजना एफआईएस भदरोई के अंतर्गत 430 मीटर लंबे फार्म एक्सेस रोड के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर विधिवत शुभारंभ किया। इस सड़क के निर्माण के लिए कुल 19,43,176 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
पवन ठाकुर ने कहा कि फार्म एक्सेस रोड बनने से किसानों को अपने खेतों तक सुगम पहुंच प्राप्त होगी, जिससे कृषि कार्यों में तेजी आएगी तथा समय और श्रम दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि यह पहल क्षेत्र की कृषि उत्पादकता बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होगी।
कार्यक्रम के दौरान बेसिक इंजीनियरिंग स्किल्स कैंप का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों को निर्माण कार्यों से जुड़ी मूलभूत तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही किसानों को जाईका की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। किसानों को सोलर फेंसिंग, फार्म मशीनरी तथा हल्दी (टर्मरिक) की खेती जैसी आधुनिक कृषि गतिविधियों के बारे में भी अवगत कराया गया, ताकि वे नई तकनीकों को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकें। पवन ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार की विकासात्मक गतिविधियां क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ किसानों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X