Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi: Rishabh's Body Brought from Baddi to Padchhu After Receipt of ₹20 Lakh Compensation; Hundreds Bid Farewell with Tearful Eyes
{"_id":"69eb555135ee176cc9046531","slug":"video-mandi-rishabhs-body-brought-from-baddi-to-padchhu-after-receipt-of-rs20-lakh-compensation-hundreds-bid-farewell-with-tearful-eyes-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: 20 लाख मुआवजा मिलने पर बद्दी से पाड़छु लाया गया ऋषभ का शव, सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: 20 लाख मुआवजा मिलने पर बद्दी से पाड़छु लाया गया ऋषभ का शव, सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी विदाई
Ankesh Dogra
Updated Fri, 24 Apr 2026 05:04 PM IST
बद्दी में दो दिन पहले फैक्ट्री में कंप्रेशर की मरम्मत करते हुए ब्लास्ट में मारे गए पाड़छु-सजयाओपीपलु निवासी 22 वर्षीय ऋषभ का आज उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और इस दुर्घटना में मारे गए युवक के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और इस सदमे को झेलने कि शक्ति प्रदान करने की कामना की। युवक की अंतिम यात्रा एवं संस्कार में पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह, रणताज राणा, रमेश ठाकुर, रत्तन चन्द, भाग सिंह, सोहन सिंह, दूनी चन्द, जगदीश चंद्र,नानक चन्द, धनदेव, विक्की, रोबिन राणा,अम्मी चन्द,डुमनु राम शनीचरू सहित कंपनी से आए वर्कर, रिश्तेदारों व स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।भूपेंद्र सिंह ने बताया कि ऋषव की मृतयु का मुआवजा कम्पनी परसों दो तीन लाख रुपए ही दे रही थी लेकिन नालागढ़ के स्थानीय विधायक, मज़दूर संगठन सीटू, सरकाघाट एवं धर्मपुर कल्याण सभा व परिवार के लोगों ने परसों से ही वहां डेरा डाला था और आज सुबह शव के साथ कम्पनी गेट पर धरना प्रदर्शन करने का एलान किया था जिसे मजदूर संगठन सीटू ने भी समर्थन दिया जिसके चलते आज कंपनी ने इसका 20 लाख रुपये मुआवजा दिया तब जाकर शव वहां से लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।