Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi: Mata Baglamukhi Jayanti Celebrated with Great Fervor in Bakhli; Leader of the Opposition Jairam Thakur Also Attends
{"_id":"69eb475b74df6e0e230ef800","slug":"video-mandi-mata-baglamukhi-jayanti-celebrated-with-great-fervor-in-bakhli-leader-of-the-opposition-jairam-thakur-also-attends-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: बाखली में धूमधाम से मनाई गई माता बगलामुखी जयंती, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: बाखली में धूमधाम से मनाई गई माता बगलामुखी जयंती, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी पहुंचे
Ankesh Dogra
Updated Fri, 24 Apr 2026 04:05 PM IST
Link Copied
मंडी जिले के बाखली स्थित प्रसिद्ध माता बगलामुखी मंदिर में आज माता की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और चारों ओर माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। दूर-दूर से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह के समय विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके बाद दिनभर भजन-कीर्तन का आयोजन चलता रहा। भक्तजन माता के भजनों पर झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मंदिर पहुंचे। उन्होंने माता बगलामुखी के दरबार में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की और सभी को जयंती की शुभकामनाएं दीं। मंदिर में आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों की भारी भीड़ के चलते मंदिर के आसपास वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं, वहीं अधिकतर श्रद्धालु रोपवे के माध्यम से मंदिर तक पहुंचे। मंदिर समिति द्वारा इस आयोजन के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा और व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।