सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Consumers face difficulties due to non-receipt of OTP on gas booking

Mandi News: गैस बुकिंग पर ओटीपी न आने से उपभोक्ता मुश्किल में

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Consumers face difficulties due to non-receipt of OTP on gas booking
विज्ञापन
भांबला क्षेत्र में घरेलू गैस आपूर्ति की समस्या गंभीर
Trending Videos

लोगों के रोजमर्रा के कामकाज हो रहे प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
बलद्वाड़ा (मंडी)। भांबला क्षेत्र में घरेलू गैस आपूर्ति की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि सिलिंडर की बुकिंग करने, ऑनलाइन भुगतान करने और डिलीवरी का मैसेज मिलने के बावजूद समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिससे रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भांबला में जब गैस की गाड़ी आई, तो लोगों ने फोन से बुकिंग की, लेकिन दिनभर कोई भी मैसेज नहीं आया। कुछ लोग एजेंसी में भी पहुंचे, लेकिन वहां भी उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका।
स्थानीय लोगों अशोक कुमार, अनिल कुमार, संतोष कुमार, विशाल, पंकज, सोम देवी, कांता देवी, अनीता देवी और सोनिका का कहना है कि गैस न मिलने से सभी लोग परेशान हैं। गैस बुकिंग सिस्टम में भी दिक्कत आ रही है और बुकिंग के बाद ओटीपी नहीं आ रहा है, जिससे जरूरतमंदों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इंडेन गैस एजेंसी बलद्वाड़ा के संचालक रूप लाल ने बताया कि गैस की गाड़ी आने पर क्षेत्र में गैस की सप्लाई सुचारु रूप से वितरित की जा रही है। हालांकि, कई बार सर्वर डाउन होने से कामकाज ठप हो जाता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में गैस की गाड़ी फिर से भेजी जाएगी और भांबला में गैस आपूर्ति सुनिश्चित कर उपभोक्ताओं को जल्द राहत दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed