सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ignoring warnings, tourists risk danger for selfies

Mandi News: चेतावनियों की अनदेखी, सेल्फी के लिए खतरे से खेलते सैलानी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 04:04 PM IST
विज्ञापन
Ignoring warnings, tourists risk danger for selfies
विज्ञापन
मच्छयाल और रणा खड्ड में मौज-मस्ती के लिए उतर रहे
Trending Videos

जल विद्युत परियोजना से कभी भी छोड़ा जा सकता है पानी

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में मौज-मस्ती के लिए नदियों और खड्डों के तेज बहाव वाले पानी में पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही ने फिर बड़े हादसों की आशंका बढ़ा दी है। उपमंडल के मच्छयाल और रणा खड्ड में गर्मी से राहत पाने और सेल्फी लेने के जुनून में लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए पर्यटक नदियों के बीच तक पहुंच रहे हैं, जिस पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शनिवार को जोगिंद्रनगर से करीब 10 किलोमीटर दूर मच्छयाल खड्ड में मौज-मस्ती कर रहे पर्यटकों की तस्वीरें वायरल हुईं, जिसके बाद पुलिस विभाग से कार्रवाई की मांग उठी। स्थानीय प्रशासन को भी इस बारे में सूचित किया गया, जिस पर कुछ कार्रवाई की गई, लेकिन इसके बावजूद लोग फिर से खड्डों में उतरने लगे। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा मना करने के बावजूद यह सिलसिला जारी रहा। मच्छयाल खड्ड में उहल तृतीय जल विद्युत परियोजना के रेजरवायर से कभी भी अचानक पानी छोड़े जाने की चेतावनी देने वाले बोर्ड लगे हुए हैं, फिर भी लोग इन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं। मंडी-पठानकोट हाईवे के पास पातकू और चौंतड़ा के मच्छयालू खड्ड में भी यही स्थिति देखने को मिल रही है। प्रशासन ने तेज बहाव वाले खड्डों और नदियों के पास न जाने की हिदायत जारी की है। संभावित दुर्घटना स्थलों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। इसके बावजूद यदि कोई व्यक्ति अपनी जान जोखिम में डालता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -मनीष चौधरी, एसडीएम जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed