सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Daher beat DBA by eight wickets

Mandi News: डैहर ने डीबीए को आठ विकेट से हराया

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 05:13 AM IST
विज्ञापन
Daher beat DBA by eight wickets
विज्ञापन
राजा हरी सेन स्मारक प्रतियोगिता में दिखाया दमखम
Trending Videos

बल्ह इलेवन ने भी 49 रनों से जीता मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के सौजन्य से आयोजित करवाई जा रही राजा हरी सेन स्मारक प्रतियोगिता में सोमवार को बल्ह इलेवन और सुकेत इलेवन के बीच मैच खेला गया। बल्ह इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। विक्की राणा ने 49 रन (नाबाद) बनाए। पीके ठाकुर ने 43, रिकी ठाकुर ने 28, जबकि लाभ सिंह ने 19 रनों का योगदान दिया।
सुकेत इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पीयूष ठाकुर, शुभम सेन, अभिषेक और देवऋषि ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में सुकेत इलेवन की पूरी टीम 139 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। चिराग शर्मा ने 38, दिव्यांश राणा ने 25 और शुभम सेन ने 18 रन बनाए। बल्ह इलेवन की तरफ से राहुल सेन और जतिन राजपूत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट हासिल किए। विक्की राणा, वरुण लाभ सिंह और निशु सैनी ने एक-एक विकेट लिया। इस प्रकार बल्ह इलेवन ने 49 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच डीबीए इलेवन और डैहर इलेवन के बीच खेला गया। डीबीए इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 65 रन बनाए। खेमू ठाकुर ने 14 रन अंकुर दीप 11 रन डीके ठाकुर ने 10 रन का योगदान दिया। डैहर इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए परमार ने तीन विकेट, मनीष कुमार, निखिल और प्रिंस ने दो-दो विकेट लिए। एक खिलाड़ी रनआउट हुआ। जवाब में डैहर इलेवन की टीम ने दो विकट के नुकसान पर 66 रन बनाए। गिरिराज ने 32 रन बनाए। डीबीए इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अंकुर दीप और अतुल शर्मा ने एक-एक विकेट हासिल किया। इस प्रकार डैहर इलेवन ने आठ विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed