सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Date of water supply disruption changed.

Mandi News: जलापूर्ति बाधित रहने की तिथि बदली

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 04:11 AM IST
विज्ञापन
Date of water supply disruption changed.
मंडी। शहर में पेयजल आपूर्ति अब 26 और 27 जून को प्रभावित रहेगी। जल शक्ति विभाग ने निर्जला एकादशी पर्व और आम जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए पेयजल आपूर्ति लाइन की मरम्मत एवं लाइन बदलने के कार्य की तिथि में आंशिक बदलाव किया है। विभाग की ओर से पहले यह कार्य 25 और 26 जून को प्रस्तावित था लेकिन अब इसे 26 और 27 जून (शुक्रवार और शनिवार) को किया जाएगा। सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग संजय कुमार ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान जल शक्ति उपमंडल नंबर-1 मंडी के अंतर्गत आने वाले सभी शहरी और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे एक दिन पहले अपनी जरूरत के अनुसार पेयजल का भंडारण कर लें। मरम्मत कार्य पूरा होते ही पेयजल आपूर्ति को दोबारा सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed