सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Delay in gas cylinder delivery puts consumers in trouble

Mandi News: गैस सिलिंडर डिलीवरी में देरी से उपभोक्ता मुश्किल में

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:12 PM IST
विज्ञापन
Delay in gas cylinder delivery puts consumers in trouble
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता नीरज हांडा ने डीसी को लिखा पत्र, समाधान की मांग
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलिंडर की बुकिंग और डिलीवरी में लगातार हो रही देरी से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता नीरज हांडा ने डीसी मंडी को पत्र लिखकर शीघ्र समाधान की मांग की है।

उन्होंने बताया कि गैस बुकिंग के बाद सिलिंडर की डिलीवरी में कई बार एक सप्ताह या उससे अधिक समय लग रहा है। इसके अलावा उपभोक्ताओं को एक निश्चित अवधि से पहले पुनः बुकिंग की अनुमति भी नहीं दी जाती। ऐसे में यदि किसी परिवार का सिलिंडर समाप्त हो जाता है तो उन्हें कई दिनों तक बिना गैस के रहना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज हांडा के अनुसार, जिन परिवारों के पास केवल एक ही सिलिंडर है, वे इस समस्या से सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, दो सिलिंडर रखने वाले उपभोक्ता कुछ समय तक स्थिति संभाल लेते हैं, लेकिन यदि यही हालात बने रहे, तो वे भी जल्द ही प्रभावित होंगे। एक सिलिंडर वाले उपभोक्ताओं के लिए विशेष राहत या वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी की गई है। नीरज हांडा ने अपने पत्र में प्रशासन से आग्रह किया है कि इस जनहित से जुड़े मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को भी इस समस्या से अवगत कराया जा रहा है और आवश्यक दस्तावेज एवं प्रमाण प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed