सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Modern reading room and open gym facility available in Talyahad ward

Mandi News: तल्याहड़ वार्ड में आधुनिक वाचनालय और ओपन जिम की मिली सुविधा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Modern reading room and open gym facility available in Talyahad ward
विज्ञापन
नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने किया लोकार्पण
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। नगर निगम मंडी के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने वार्ड 7 तल्याहड़ स्थित पंचायत भवन में नव स्थापित आधुनिक वाचनालय और अत्याधुनिक ओपन जिम का विधिवत लोकार्पण किया। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के नागरिकों, विशेषकर युवाओं को बेहतर अध्ययन वातावरण और स्वास्थ्य संवर्धन के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

स्थानीय वार्ड की पार्षद सुदेश कुमारी ने बताया कि पंचायत भवन पहले उपयोग में नहीं था। अब इसे स्थानीय लोगों और युवाओं के लिए वाचनालय और ओपन जिम के रूप में विकसित किया गया है। कार्यक्रम में पार्षद सुदेश कुमारी के साथ अलकनंदा हांडा, हरदीप सिंह, सुमन ठाकुर, नेहा कुमारी, निर्मल वर्मा, कृष्ण भानु, नगर आयुक्त रोहित राठौर, अतिरिक्त आयुक्त विजय कुमार, सहायक अभियंता नरेश कुमार तथा नगर निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थारू बस स्टॉप पर जलभराव की समस्या का होगा समाधान
नगर निगम के पुरानी मंडी वार्ड में अब बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। थारू बस स्टॉप के पास पानी भरने की समस्या के समाधान के लिए वीरवार को महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा, नगर आयुक्त रोहित राठौर, सहायक अभियंता नरेश कुमार और एनएचएआई के अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एनएचएआई अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed