{"_id":"69d7a87791ff2b1c2c0fc3dc","slug":"workers-are-upset-over-not-getting-milk-money-and-wages-mandi-news-c-90-1-mnd1018-192422-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: दूध के पैसे और मजदूरी न मिलने से मजदूर खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: दूध के पैसे और मजदूरी न मिलने से मजदूर खफा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा मजदूरों की लंबित मजदूरी को लेकर गहरी नाराजगी जताई
थुनाग (मंडी)। माकपा लोकल कमेटी सराज की बैठक चंद्र सिंह की अध्यक्षता में जंजैहली में आयोजित हुई। इसमें विकास खंड सराज की सभी पंचायतों के मनरेगा मजदूरों की लंबित मजदूरी को लेकर गहरी नाराजगी जताई गई। बैठक में बताया गया कि 15 जून से राज्य सरकार की ओर से मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है, जबकि जनवरी माह से राज्य और केंद्र सरकार की ओर से कोई भुगतान नहीं हुआ। इससे मजदूरों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। इसके अलावा छतरी क्षेत्र में फरवरी माह से दूध का भुगतान भी नहीं किया गया, जिससे दूध उत्पादक किसान भी परेशान हैं।
इन गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा के बाद बैठक ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि बीडीओ सराज के माध्यम से राज्यपाल को मांगपत्र भेजा जाए। इसमें मांग की गई है कि 23 अप्रैल तक सभी लंबित मनरेगा मजदूरों की मजदूरी और दूध के बकाया भुगतान कर दिया जाए। यदि निर्धारित समय में भुगतान नहीं किया गया, तो मजदूरों और किसानों द्वारा बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा। बैठक में बिहारी लाल, चंद्र सिंह, चंद्र कांत, कृष्ण कुमार, चूडामणि, जय वंती, सीता और गोवर्धन सहित स्थानीय कार्यकर्ता और मजदूर प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Trending Videos