सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi Pathankot Highway is in a bad condition due to potholes

Mandi News: गड्ढों से बदहाल मंडी पठानकोट हाईवे

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Mandi Pathankot Highway is in a bad condition due to potholes
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर शहर में एक किलोमीटर सड़क पर टारिंग उखड़ने से जोखिम भरा है सफर
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट हाईवे जोगिंद्रनगर शहर में गड्ढों के कारण खराब स्थिति में है। लक्ष्मी बाजार, पठानकोट चौक और साईं बाजार के आसपास सड़क की टारिंग उखड़ने से वाहन चालकों का सफर जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय कारोबारी ज्ञान चंद, रमेश, अजय और विनोद कुमार ने बताया कि डाकघर के पास एक फीट गहरे गड्ढे में दोपहिया वाहन चालक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो रहे हैं। पठानकोट चौक में भी गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं। पुलिस स्टेशन के पास सड़क का एक हिस्सा टारिंग से अलग हो गया है, जिससे पैदल चलने वालों को भी परेशानी हो रही है। बावजूद इसके एनएचएआई हाईवे सुधार कार्य में उदासीन दिखाई दे रहा है और स्थानीय कारोबारियों की शिकायतों के बावजूद कार्रवाई ठप है।
जोगिंद्रनगर शहर में क्षतिग्रस्त हाईवे की सड़क को जल्द सुधारने का निर्णय लिया गया है, लेकिन खराब मौसम के कारण मरम्मत कार्य अभी शुरू नहीं हो पाया है। मौसम अनुकूल होने पर टारिंग का कार्य तुरंत किया जाएगा। -अंकित, साइट इंजीनियर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed