फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Deliberations on organizational expansion at the meeting

Mandi News: बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

Tue, 14 Jul 2026 05:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 05:25 AM IST
विज्ञापन
Deliberations on organizational expansion at the meeting
भाजपा धर्मपुर मंडल की बैठक में पदा​धिकारियों को संबो​धित करते हुए रजत ठाकुर। स्त्रोत- संगठन
धर्मपुर (मंडी)। भाजपा मंडल धर्मपुर की मासिक बैठक सोमवार को मंडल अध्यक्ष लेखराज की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, जनसंपर्क अभियान तेज करने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

रजत ठाकुर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और उसकी सबसे बड़ी ताकत समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर की सक्रियता, संगठन की मजबूती और निरंतर जनसंपर्क ही आगामी चुनावों में पार्टी की सफलता का आधार होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन की ओर से सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित जनसंपर्क अभियान चलाने और पार्टी की नीतियों व जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। बैठक में बूथ प्रबंधन, संगठन विस्तार, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने, जनसंपर्क अभियान को गति देने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed