फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   HRTC bus stranded near Shilh

Mandi News: शील्ह के पास हांफी एचआरटीसी बस

Tue, 14 Jul 2026 05:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 05:53 AM IST
विज्ञापन
HRTC bus stranded near Shilh
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की सरकाघाट-मंडी रूट पर चलने वाली बस  शील्ह के समीप रूकी अचानक
तीन घंटे बाद दूसरी बस से रवाना हुए यात्री
विज्ञापन

जिला परिषद सदस्य ने आरएम सरकाघाट से की बात

संवाद न्यूज एजेंसी

बलद्वाड़ा (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की सरकाघाट-मंडी रूट पर चलने वाली बस सोमवार को शील्ह के समीप अचानक तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में ही हांफ गई। इससे बस में सवार यात्रियों को करीब तीन घंटे तक सड़क पर ही रुककर परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं, बुजुर्गों और छोटे बच्चों को हुई। घटना की सूचना मिलने पर कोट वार्ड की जिला परिषद सदस्य सुष्मिता शर्मा ने एचआरटीसी सरकाघाट क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) से दूरभाष पर संपर्क साधकर उन्हें ग्राउंड जीरो की स्थिति से अवगत करवाया। इसके बाद एचआरटीसी प्रबंधन ने मौके पर दूसरी बस भेजी और सभी यात्रियों को सुरक्षित मंडी के लिए रवाना किया गया। एचआरटीसी सरकाघाट के क्षेत्रीय प्रबंधक राज कुमार ने बताया कि सरकाघाट-मंडी रूट पर अचानक बस के खराब होने पर दूसरी बस की व्यवस्था कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed