फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Six roads closed in Thalaut, drinking water schemes running smoothly

Mandi News: थलौट में छह सड़कें बंद, पेयजल योजनाएं सुचारु

Tue, 14 Jul 2026 05:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 05:40 AM IST
विज्ञापन
Six roads closed in Thalaut, drinking water schemes running smoothly
थलौट में छह सड़कें बंद, पेयजल योजनाएं सुचारु
विज्ञापन

मंडी में नौ सड़कें बहाल, लोगों को मिली राहत
एक बिजली ट्रांसफार्मर अब भी प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में बारिश के बाद जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (डीईओसी) की ओर से सोमवार शाम चार बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में बंद सड़कों की संख्या घटकर 13 रह गई है। सुबह 10 बजे तक यह आंकड़ा 22 था। राहत की बात यह है कि जिले में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग पूरी तरह यातायात के लिए खुले हैं और किसी भी पेयजल योजना पर बारिश का असर नहीं पड़ा है। सोमवार को जिलेभर में मौसम साफ रहा।
रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक छह सड़कें थलौट मंडल में बंद हैं। इसके अलावा सराज मंडल में चार, करसोग में एक और सुंदरनगर मंडल में दो सड़कें अवरुद्ध हैं। जिले में एक एमडीआर (मुख्य जिला मार्ग) और 12 ग्रामीण सड़कें अभी भी बंद हैं।
विज्ञापन

बिजली व्यवस्था में भी सुधार आया है। सुबह तक 13 वितरण ट्रांसफार्मर (डीटीआर) प्रभावित थे, जिनमें सुंदरनगर के सात, करसोग के चार, धर्मपुर और जोगिंद्रनगर के एक-एक ट्रांसफार्मर शामिल थे। शाम चार बजे तक अधिकांश आपूर्ति बहाल कर दी गई और अब केवल जोगिंद्रनगर विद्युत मंडल का एक डीटीआर प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की किसी भी जलापूर्ति योजना में व्यवधान नहीं है और सभी पेयजल योजनाएं सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं। डीसी अपूर्व देवगन ने संबंधित विभागों को बंद सड़कों को जल्द खोलने और प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed