फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Risk increases on Mandi-Pathankot highway due to mud and waterlogging.

Mandi News: मंडी-पठानकोट हाईवे पर कीचड़ और जलभराव से बढ़ा खतरा

Tue, 14 Jul 2026 05:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 05:48 AM IST
विज्ञापन
Risk increases on Mandi-Pathankot highway due to mud and waterlogging.
मंडी पठानकोट हाइवे पर जोगिंद्रनगर शहर के गुगली ब्रिज में हुआ जल भराव और कीचड़ से लबालब हाइवे। सं
ढेलू, पातकू, डकबगड़ा समेत कई स्थानों पर फिसलन
विज्ञापन

गुगली पुल पर जलभराव से बढ़ी चालकों की परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। बारिश ने मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग और जोगिंद्रनगर-पधर क्षेत्र की संपर्क सड़कों की कमजोर व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। हाईवे पर कई जगह कीचड़ और पुलों पर जलभराव से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों की कई सड़कें भी बरसात में जोखिम भरी बन गई हैं।
जोगिंद्रनगर के ढेलू, पातकू और डकबगड़ा के पास सड़क पर जमा कीचड़ दोपहिया और छोटे वाहनों के फिसलने का खतरा बन गया है। गुगली पुल पर पानी की निकासी नहीं होने से बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बन रही है। ढेलू और अस्पताल के समीप बंद पड़े कलवर्ट के कारण बारिश का पानी आबादी की ओर बह रहा है, जिससे स्थानीय लोग भी चिंतित हैं।
विज्ञापन

जिला परिषद सदस्य एवं माकपा नेता कुशाल भारद्वाज ने कहा कि दमेला के पास लूणी खड्ड क्षेत्र में अधूरे कार्य और जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से हर बरसात में हालात बिगड़ जाते हैं। उनके अनुसार बटाहर, लोहड़ा, खिल, झकड़वाहण, सिल्हीखड्ड, भड़वाहण, सरोंझ, कुफरी, चौरा, पड़गवाली, जलेहड़, नसधरा, शनाहन, रोपड़ू, नौहली, चुक्कू डलाह और गवाली सहित अनेक गांवों के लोगों को रोजाना इसी मार्ग से आवाजाही करनी पड़ती है। उन्होंने ग्रामीण सड़कों पर वर्षा जल की निकासी के लिए सीमेंट पाइप लगाने और स्थायी ड्रेनेज व्यवस्था विकसित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई के साइट इंजीनियर अंकित ने बताया कि मानसून के दौरान हाईवे पर मलबा, कीचड़ और जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए संवेदनशील स्थानों पर मशीनें और कर्मचारी तैनात किए गए हैं।


लोक निर्माण विभाग सर्किल जोगिंद्रनगर के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार ने कहा कि ग्रामीण संपर्क सड़कों पर यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए विभाग ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जहां भी बारिश के कारण बाधा उत्पन्न होगी, वहां प्राथमिकता के आधार पर बहाली का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed