सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Demand for expansion of facilities in CSD Canteen Sarkaghat Campus

Mandi News: सीएसडी कैंटीन सरकाघाट परिसर में सुविधाओं के विस्तार की मांग

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Demand for expansion of facilities in CSD Canteen Sarkaghat Campus
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए शौचालय निर्माण कराने का भी आग्रह
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। पूर्व सैनिक संयुक्त मोर्चा सरकाघाट इकाई ने सेना मुख्यालय को पत्र लिखकर सीएसडी कैंटीन सरकाघाट परिसर में सुविधाओं के विस्तार की मांग की है। इस पत्र में मुख्य रूप से पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शौचालय निर्माण कराने का आग्रह किया गया है।
संयुक्त मोर्चा ने सेना मुख्यालय योल कैंप के जनरल अफसर कमांडिंग को लिखे पत्र में कैंटीन में हो रहे सुधार कार्यों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति आभार भी व्यक्त किया। संयुक्त मोर्चा ऑफ एक्स सर्विसमैन (जेसीओ एवं ओआर) हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष कैप्टन जगदीश वर्मा और सरकाघाट इकाई के प्रधान कैप्टन अशोक कुमार ने बताया कि पत्र में कैंटीन प्रबंधन की ओर से भेजे गए उस प्रस्ताव को मंजूरी देने का भी आग्रह किया गया है, जिसमें कैंटीन के ग्राउंड फ्लोर से सटे स्थान को किराये पर लेने की बात कही गई है। यदि यह प्रस्ताव स्वीकृत हो जाता है तो सभी आवश्यक सुविधाएं एक ही तल पर उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे बुजुर्ग पूर्व सैनिकों को ऊपरी मंजिलों पर चढ़ने की परेशानी से राहत मिलेगी। इसके साथ ही संयुक्त मोर्चा ने सेना मुख्यालय से यह भी आग्रह किया है कि सीएसडी कैंटीन परिसर में शौचालय की व्यवस्था की जाए, ताकि पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को वहीं पर यह आवश्यक सुविधा उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed