{"_id":"69e76792613d22beb8073fcb","slug":"drinking-water-supply-stalled-in-kangu-crisis-deepens-in-dhanog-and-kharota-villages-mandi-news-c-90-1-mnd1023-193897-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कांगू में पेयजल आपूर्ति ठप, धनोग और खरोटा गांवों में गहराया संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कांगू में पेयजल आपूर्ति ठप, धनोग और खरोटा गांवों में गहराया संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिकायत के बावजूद नहीं हो रहा समस्या का समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। सुंदरनगर की कांगू के ग्रामीण इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जल शक्ति विभाग के भंडारण टैंकों से पानी की सप्लाई घरों तक नहीं पहुंच पा रही, जिससे कांगू पंचायत के तहत धनोग और खरोटा गांवों में दर्जनों परिवारों के सामने पेयजल संकट गहरा गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि समस्या को लेकर विभाग को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन हर बार पाइप लाइन में खराबी का हवाला देकर मामले को टाल दिया जाता है। आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा, जिससे हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। लोगों के अनुसार, गर्मी की शुरुआत से पहले ही पेयजल किल्लत ने विकराल रूप ले लिया है। जबकि विभाग करोड़ों रुपये की योजनाओं के जरिये बेहतर जलापूर्ति के दावे करता रहा है। हाल ही में कांगू जडोल के लिए नई योजना शुरू की गई है। ऐसे में कांगू क्षेत्र में ही आपूर्ति बाधित होना विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। कांगू वासी मेहर सिंह, हेम सिंह, देवी सिंह और रीता देवी सहित कमला देवी ने कहा कि कई दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। उधर, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता दिनेश राणा ने बताया कि क्षेत्र में मेन सोर्स पर तकनीकी खराबी के कारण जलापूर्ति प्रभावित हुई थी। विभाग ने समस्या को दूर कर दिया है और अब आपूर्ति को धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X