सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Demand for the formation of a 'Savarna Commission' raised again on Maharana Pratap Jayanti.

Mandi News: महाराणा प्रताप जयंती पर फिर उठी सवर्ण आयोग के गठन की मांग

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Demand for the formation of a 'Savarna Commission' raised again on Maharana Pratap Jayanti.
मंडी के सेरी मंच पर आयोजित राज्य स्तरीय महाराणा प्रताप जयंती समारोह में मौजूद लोग।। संवाद
विज्ञापन
सेरी मंच पर हुआ भव्य समारोह का आयोजन, सवर्ण समाज ने दर्ज करवाई उपस्थिति

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। महाराणा प्रताप जयंती पर बुधवार को छोटी काशी मंडी के सेरी मंच पर हिमाचल प्रदेश राजपूत महासभा की ओर से समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संयोजक बचन सिंह राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संयोजक बचन सिंह राणा ने कहा कि सवर्ण आयोग की मांग वर्षों से चली आ रही है। जिस तरह से अन्य जातियों के लिए आयोग गठित किए गए हैं, उसी तर्ज पर सवर्ण आयोग का गठन भी किया जाए। हम किसी का विरोध नहीं कर रहे लेकिन जो सवर्ण समाज के पात्र हैं उनके लिए यह व्यवस्था की जानी चाहिए। इसके साथ ही महाराणा प्रताप के चरित्र को पाठ्यक्रमों में शामिल किया जाए ताकि भावी पीढ़ी तक इनकी वीरता की गाथाएं पहुंचती रहे।
हिमाचल प्रदेश राजपूत महासभा के अध्यक्ष केएस जम्वाल ने कहा कि महाराणा प्रताप एक वीर योद्धा और समाज के लिए लड़ने वालों में से थे। इन्होंने हमेशा ही स्वतंत्रता को महत्व दिया। मुगलों के खिलाफ उन्होंने जंग लड़ी और अगर राजस्थान के लोगों ने उस वक्त उनकी मदद कर दी होती तो कभी मुगलों का साम्राज्य स्थापित नहीं हो पाता। आज सवर्ण समाज खुद को अपेक्षित महसूस कर रहा है। सरकारों को स्वर्ण आयोग के गठन के बारे में जल्द निर्णय लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed