{"_id":"69f1fad360ccc819270ce070","slug":"demand-to-cancel-the-appointment-of-500-assistant-forest-guard-posts-in-the-state-mandi-news-c-90-1-mnd1023-194854-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: प्रदेश में 500 सहायक वन रक्षकों के पदों की नियुक्ति निरस्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: प्रदेश में 500 सहायक वन रक्षकों के पदों की नियुक्ति निरस्त करने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने जोगिंद्रनगर में लोक निर्माण मंत्री को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश में वन रक्षकों के 500 सहायक पदों की नियुक्ति पर वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने आपत्ति जताई है। बुधवार को जोगिंद्रनगर में मांगों को लेकर वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने लोक निर्माण व शहरी विकास विभाग मंत्री को ज्ञापन सौंपकर नए पदों की नियुक्ति से पहले रिक्त चल रहे 650 पदाें की नियुक्ति की मांग की। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ वन वृत्त मंडी के अध्यक्ष छोटू यादव का कहना है कि नए पदों की नियुक्ति से वन रक्षकों का कैडर प्रभावित होगा।
उनका कहना है कि नई भर्ती से कैडर, पदोन्नति और स्थानांतरण प्रभावित होंगे। साथ ही 2021 भर्ती के दो वर्षीय कॉन्ट्रैक्ट प्रावधान को नई भर्ती में शामिल करने की मांग की गई। मंत्री ने उचित समाधान का आश्वासन दिया।
कुडूनी–मनोह–कस सड़क को बहाल करने की मांग
ग्रामीणों ने कुडूनी–मनोह–कस सड़क को बहाल करने की मांग की, जो भूस्खलन से क्षतिग्रस्त है। मंत्री ने अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही बाल पाठशाला को सीबीएसई में मर्ज करने का विरोध करते हुए लोगों ने हिमाचल शिक्षा बोर्ड की मान्यता बनाए रखने की मांग भी उठाई।
Trending Videos