फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Demand to regularize para-multipurpose workers after five years of service.

Mandi News: पैरा मल्टीपर्पज वर्करों को पांच साल में स्थायी करने की मांग

Mon, 17 Aug 2026 11:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 17 Aug 2026 11:26 AM IST
विज्ञापन
Demand to regularize para-multipurpose workers after five years of service.
डैहर (मंडी)। जल शक्ति विभाग में कार्यरत पैरा मल्टीपर्पज वर्करों ने नियमितीकरण की अवधि आठ से घटाकर पांच वर्ष करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने सरकार से आगामी विधानसभा सत्र में पांच साल की स्थायी नीति की अधिसूचना जारी करने की मांग की है।
सुंदरनगर में पैरा मल्टीपर्पज वर्कर संघ मंडी के अध्यक्ष सुमन ठाकुर, उपाध्यक्ष ईशान शर्मा और मुख्य सलाहकार सुरेश कुमार ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से यह मांग सरकार के समक्ष उठा रहे हैं लेकिन अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है। 15 अगस्त पर भी मांग पूरी नहीं होने से कर्मचारियों में निराशा है।
कई कर्मचारियों को घर या पंचायत से 50 से 60 किलोमीटर दूर जाकर ड्यूटी देनी पड़ रही है। पानी की सप्लाई, टैंकों में पानी छोड़ने, पंप हाउस में मोटर चलाने, फिटर, सफाई, बेलदारी और चौकीदारी समेत कई काम उनकी जिम्मेदारी में हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि 6,000 रुपये मासिक मानदेय में परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो कर्मचारी आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed